Maharajganj Times

Maharajganj : सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने पर विकास उत्सव का आयोजन, माफियाराज खत्म प्रभारी मंत्री

Maharajganj
Wednesday, 26 Mar, 2025
0
1417

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो : सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन "विकास उत्सव" का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने किया।

उत्तर प्रदेश बना देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है, जिसमें महराजगंज को 2000 करोड़ रुपये की सौगात मिली है।

माफियाराज खत्म, कानून का राज स्थापित

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है। सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वाड बनाकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की है। माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर गरीबों को उनका हक लौटाया गया है।

महराजगंज में बुनियादी ढांचे का विकास

उन्होंने बताया कि 809.25 करोड़ रुपये की लागत से महाराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जा रहा है। 300 करोड़ रुपये की लागत से नौतनवा में इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण हो रहा है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

सरकारी योजनाओं में यूपी सबसे आगे

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन योजना में अग्रणी है।

कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गोष्ठी भी आयोजित की गईं। विधायक पनियरा और विधायक सदर ने भी योगी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया।